AO3 News

Post Header

Published:
2022-10-13 23:59:21 UTC
Original:
October 2022 Membership Drive: Celebrating our Milestones
Tags:

परिवर्तनकारी कार्य हेतु संगठन का सदस्यता अभियान, 14–16 अक्टूबर 2022

समय आ गया है: OTW (परिवर्तनकारी कार्य हेतु संगठन) अपने अक्टूबर सदस्यता अभियान का आयोजन कर रहा है और आपका सहारा सराहा जायेगा! OTW और उसकी परियोजनाएँ 100% स्वयंसेवक-चालित हैं और आपके दान द्वारा निधिबद्ध हैं। प्राप्त किया गया प्रत्येक डॉलर हमारे सर्वर की देखरेख, हमारे काम के समर्थन और प्रशंसक संस्कृति की रक्षा एवं वकालत करने के हमारे लक्ष्य की ओर जाता है। हमारी निधि के व्यय की ब्योरा के लिए हमारा आधुनिकतम बजट लेख देखें।

हमारे काम का समर्थन करने के अलावा, निश्चित रकम से अधिक दान भी अनोखे OTW कृतज्ञ भेंट के लिए योग्य हैं! जो उपलब्ध है उसकी पूरी सूची आपको हमारे दान पृष्ठ पर मिल सकती है लेकिन हम यहाँ कुछ मुख्य अंश प्रस्तुत करते हैं।

  • Archive of Our Own – AO3 (हमारा अपना संग्रह) अब तेरह वर्ष का है — AO3 पर अपना खाता खोलने लायक! इसे मनाने के लिए हमारे पास नए 13वीं वर्षगांठ के पिन उपलब्ध हैं!
  • आपने पिछले महीने हमारी धूमधाम पर भी गौर किया होगा जब पूर्ण OTW पंद्रह वर्ष का हो गया था। इस अवसर को मनाने के लिए हमारे पास 15वीं वर्षगांठ के चुंबक भी हैं! इन्हें दोनो वर्षगांठ मनाने वाले स्टिकर के साथ वर्गित किया गया है। वर्षगांठ की सारी वस्तुएँ लिमिटेड एडिशन हैं, यदि आपको वे अच्छी लगती हैं, तो निश्चित करें की आप उनके उपलब्ध होते उन्हें प्राप्त करलें!
  • हम फ़ैन्डम ट्रोप वाले ताश के पत्तों का भी उल्लेखन करना चाहते हैं, जो अप्रैल में पहली बार पेश किए गए थे और हमारे दाताओं के बीच बहुत प्रिय साबित हुए हैं। प्रत्येक पत्ते पर AO3 पर पाए जाने वाले अन्य फ़ैन्निश शब्द और ट्रोप को विशिष्ट शब्द-कला के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है। यह वस्तु अभी भी US$100 या उससे अधिक दान करने वालों के लिए उपलब्ध है।

यदि आप कृतज्ञ भेंट में रूचि रखते हैं पर इस मात्रा का एक बार में दान नहीं कर सकते हैं, चिंतित न हों! हम समझते हैं। आप छोटी रकम के आवर्थी दान कर सकते हैं और दान रसीद में फ़ॉर्म को भरके हमारी विकास एवं सदस्यता समिति को बता सकते हैं की आप किस भेंट के लिए दान एकत्रित करना चाहते हैं। वे उसे अलग रख देंगे और जब आपका संचित कुल आपके चुने हुए उपहार के योग्य आवश्यक स्तर तक पहुँच जाता है, तब वे उसे आपके पास भेज देंगे।

OTW को दान करने का दूसरा प्रमुख लाभ है कि US$10 या अधिक का दान आपको OTW के काम की देखरेख करने वाले निदेशक मंडल के अगले वर्ष के चुनाव में मतदान करने के योग्य बनाता है। हमारी चुनावी प्रक्रिया के बारे में जानकारी के लिए आप OTW चुनाव के स्थल को देख सकते हैं। यदि आप अगस्त 2023 में अगले चुनाव में मतदान करना चाहते हैं, तो एक बार में US$10 या अधिक का दान करें और दान फ़ॉर्म में "become a member" (सदस्य बनें) चुन कर आप आज सदस्य बन सकते हैं। आपकी सदस्यता अहक दान से एक कैलेंडर वर्ष तक मान्य है।

यदि आप इस बार OTW को दान नहीं दे सकते हैं तो कोई बात नहीं! और अगर आपके पास कुछ क्षण हों, तो सदसत्या अभियान की खबर दूसरों तक पहुँचाने में आपकी मदद के हम आपके आभारी रहेंगे। हम, हमेशा की तरह, OTW और उसकी कई परियोजनाओं के समर्थन के लिए आपके आभारी हैं। हमारी बिरादरी का हिस्सा होने के लिए आपका धन्यवाद!


OTW कई परियोजनाओं का गैर-लाभकारी मूल संगठन है, जिसमें AO3, फ़ैनलोर, Open Doors, TWC, और OTW कानूनी वकालत शामिल हैं। हम एक प्रशंसक द्वारा चालित, पूरी तरह से स्वयंसेवकों द्वारा समर्थित दाता-समर्थित संगठन हैं। OTW वेबसाइट पर हमारे बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करें। इस पोस्ट का अनुवाद करने वाले स्वयंसेवक अनुवादकों की हमारी टीम के बारे में अधिक जानने के लिए अनुवाद पृष्ठदेखें।